दसूहा भयानक सड़क हादसा : CM Mann ने जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए किया बड़ा ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 07 Jul, 2025 05:54 PM

cm mann announces help for families of dasuya road accident

दसूहा में आज हुए भीषण बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मदद की घोषणा की है।

दसूहा (झावर, मोमी) : दसूहा में आज हुए भीषण बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा घायलों को इलाज व अन्य सहायता देने की भी सरकार ने घोषणा की। 

dasuya accident

यहां आपको बता दें कि विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने मरीजों का हालचाल जाना तथा बताया कि इस बस हादसे में मरने वाले मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है तथा घायलों को इलाज व अन्य सहायता भी सरकार की ओर से दी जाएगी। 

dasuya accident

उन्होंने सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार, एस.डी.एम. दसूहा कंवलजीत सिंह और एस.एम.ओ. दसूहा डॉ. मनमोहन सिंह को हिदायतें  जारी की हैं कि घायल मरीजों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर दसूहा की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों का कुशलक्षेम पूछा। एस.डी.एम. दसूहा ने 01883-506268 हेल्प नंबर भी जारी किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!