CM चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस की पसंद नहीं बल्कि हालात से पैदा हुए

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Sep, 2021 05:17 PM

cm charanjit singh channi was born out of circumstances

उन्होंने कहा कि सुबह बधाईयां कहीं दी गई, दोपहर को लड्डू कहीं ओर बांटे गए व शाम को ढोल कहीं और बजा दिए।

जालंधर (सोनू): भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्विनी कुमार शर्मा आज जालंधर पहुंचे। उन्होंने वर्करों से मीटिंग की और उनसे बातचीत करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसे। चन्नी कांग्रेस की पसंद नहीं हैं बल्कि हालात से पैदा हुए सी.एम. हैं। सी.एम. बनाने को लेकर कांग्रेस में पूरा दिन तमाशा चलता रहा। उन्होंने कहा कि सुबह बधाईयां कहीं दी गई, दोपहर को लड्डू कहीं ओर बांटे गए व शाम को ढोल कहीं और बजा दिए।


जानकारी के अनुसार आगामी चुनावों का नेतृत्व हरीश रावत ही करेंगे। हालात को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सी.एम. चन्नी को सिर्फ 4 महीनों के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को सिर्फ लूटा ही है। लोग अब कांग्रेस के प्रति जागरूक हो चुके हैं। पंजाबियों ने अब कांग्रेस को अलविदा कहने का मन बना लिया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। अश्विनी शर्मा इस मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए दिखे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!