दसवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गला घोंट मौत के घाट उतारने की आशंका

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 07:16 PM

class 10 student dies under suspicious circumstances

जंडियाला के गांव जबोवाल में 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गला घोंट कर मौत के घाट उतारने की आशंका जताई जा रही है। मृतक गुरसेवक सिंह 10वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ वह एक अच्छा खिलाड़ी भी था। गुरसेवक की मौत के बाद...

अमृतसर (संजीव): जंडियाला के गांव जबोवाल में 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गला घोंट कर मौत के घाट उतारने की आशंका जताई जा रही है। मृतक गुरसेवक सिंह 10वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ वह एक अच्छा खिलाड़ी भी था। गुरसेवक की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डी.एस.पी. जंडियाला बलजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मृतक के शरीर पर भी किसी तरह का कोई चोट का निशान दिखाई नहीं दे रहा जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे कारणों की जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!