इतनी सी बात पर भिड़ गए बाप-बेटा, हुआ वो कि उड़ गए लोगों के होश

Edited By Vatika,Updated: 15 Feb, 2021 02:55 PM

clash between father and son

गांव किड़ियां में गत रात पिता -पुत्र के बीच हुई मामूली तकरार ने खूनी रूप धारण कर लिया। दर

चोहला साहिब /हरीके पत्तन (रमन‌): गांव किड़ियां में गत रात पिता -पुत्र के बीच हुई मामूली तकरार ने खूनी रूप धारण कर लिया। दरअसल, यहां पिता ने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर के साथ बेटे पर गोली चला दी, जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फ़रार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब की पुलिस मौके पर ही पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

बताया जा रहा है कि सुबेग सिंह का बेटे राजदीप सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। यह तकरार इतनी बढ़ गई कि सुबेग सिंह ने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से राजदीप (30) को गोली मार दी। गोली लगने से राजदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत पाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की गंभीरता से जांच करन की बात कही जा रही है और आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!