Edited By Urmila,Updated: 27 Feb, 2023 11:54 AM

गौरतलब है कि इस हड़ताल के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कराने के लिए ओ.पी.डी. पर्ची नहीं काटी जा रही है।
तरनतारन (रमन): विगत 7 माह से जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में उपस्थित 50 से अधिक सफाई कर्मी व अन्य कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के रोष में सोमवार 10 बजे कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए कामकाज ठप्प कर दिया गया है। कर्मचारियों ने वेतन जारी होने तक इस हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि इस हड़ताल के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कराने के लिए ओ.पी.डी. पर्ची नहीं काटी जा रही है। पर्ची न होने के कारण मरीजों की ई.सी.जी. भी नहीं की जा रही है। इस हड़ताल के दौरान मरीजों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, सिविल अस्पताल के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए स्टाफ के सदस्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सिविल अस्पताल के कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सिंह कालड़ा ने कहा कि इस हड़ताल के दौरान मरीजों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी उनका समाधान किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here