सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2026 05:46 PM

civil hospital doctor suicide

सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रिया द्वारा आत्महत्या कर ली गई है।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव सिंह): सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. रिया द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। मृतक डॉक्टर बठिंडा की रहने वाली बताई जा रही है। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फतेहगढ़ साहिब थाने के मुखी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. रिया ने अपने सरकारी निवासी में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक अभी तक तलाशी के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के असली कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक की बॉडी को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के मुर्दाघर में रखवा दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!