Video: बच्चे को किडनैप करते रंगे हाथ पकड़ी महिला, लोगों ने की पिटाई

Edited By Vatika,Updated: 16 Aug, 2019 02:29 PM

पंजाब में बच्चों के अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला होशियारपुर का सामने आया है, जहां एक महिला को बच्चा उठाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

होशियारपुर(अमरीक कुमार): पंजाब में बच्चों के अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला होशियारपुर का सामने आया है, जहां एक महिला को बच्चा उठाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर मौजूद लोगों मे महिला कि पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मोहल्ला बहादुरपुर में महिला ने प्रवासी परिवार के बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। जब वह बच्चे को लेकर कुछ ही दूर गई थी कि उसकी मां ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर महिला बच्चा छोड़ कर भाग निकली, जिसको थोड़ी दूर जाने पर ही लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

PunjabKesari

उधर पुलिस का कहना है कि महिला अपने बारे में कुछ भी नहीं बता रही जबकि बातों से वह पागल लगती है। इस मामले में सच क्या है, इसका पता तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!