पंजाब में बच्चे की बेरहमी से ह/त्या, श-व की हालत देख परिवार के उड़े होश

Edited By Kalash,Updated: 27 Nov, 2024 06:10 PM

child brutal murder in punjab

प्रवासी परिवार के 9 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।

भुलत्थ : कस्बा भुलत्थ में एक प्रवासी परिवार के 9 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस को हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। यहां बता दें कि जिस बच्चे की हत्या हुई है वह एक हफ्ता पहले शाम के समय गायब हो गया था। उसका शव अब दयनीय हालत में मिला है। 

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र पंधारी निवासी बाहरपुर, थाना रोहानिया, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश हाल निवासी महाराजा पैलेस भुलत्थ ने भुलत्थ थाने की पुलिस को बताया कि उसका बेटा गोलू (9 वर्ष) 20 नवंबर को शाम के करीब 7 बजे भुलत्थ के बाजार में मिर्च लेने गया था जो वापिस नहीं लौटा। उसकी तलाश अब तक वह अपने तौर पर करता रहा पर उसका कोई पता नहीं चला।   

आज उसे पता चला कि उनकी झुग्गियों के पास बने सरकारी कॉलेज भुलत्थ के पीछे के खेतों में मोटर की छत पर एक बच्चे का शव पड़ा है। उसने अपनी पत्नी पूजा के साथ मोटर की छत पर देखा तो छत पर पड़ा शव उसके बेटे गोलू का था। उसकी जीभ और दोनों आंखे बाहर आई हुई थी।  

बच्चे के दोनों पैरों को  आसमानी रंग की पाइपिंग से बांधा हुआ था और गर्दन पर कीड़े चल रहे थे। उसने निक्कर भी नहीं पहनी हुी थी। शव को देख कर ऐसा लगता है कि किसी अज्ञात ने गला घोंट कर उसके बेटे को मार दिया है, जिस पर मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर इस संबंध में थाना भुलत्थ के एस.एच.ओ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!