मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. संदीप संधू ने भी दिया इस्तीफा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Sep, 2021 05:36 PM

chief minister s o s d sandeep sandhu also resigned

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा आज इस्तीफा सौंपने के बाद उनके ओ.एस.डी. संदीप संधू ने भी अपने पद से इ्स्तीफा दे दिया है।

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा आज इस्तीफा सौंपने के बाद उनके ओ.एस.डी. संदीप संधू ने भी अपने पद से इ्स्तीफा दे दिया है। संदीप संधू जो कि मुख्यमंत्री कैप्टन के राजनीतिक सलाहकार भी रहे। आपको बता दें कि कैप्टन संदीप संधू विधानसभा क्षेत्र दाखा के प्रभारी भी बनाए गए थे। 


गौरतलब है कि अभी कुछ ही देर पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कैप्टन ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले काफी समय से विधायक दल की बैठक बार-बार बुलाई जा रही है, जिससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस प्रमुख को सुबह ही सूचना दे दी थी, कि वह आज  इस्तीफा देने जा रहे हैं। जहां तक बात संदीप संधू की है तो उन्हें कैप्टन का काफी करीबी माना जाता है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!