Chandigarh: आज ये रास्ते रहेंगे बंद! इधर आने से पहले पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 05 Jun, 2025 11:24 AM

chandigarh route divert

शहर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, आज रास्ते बंद रहेंगे

चंडीगढ़ : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को चंडीगढ़ आएंगे। उनके दौरे में जी.एम.सी.एच-32, पंजाब राज भवन और पी.जी.आई. का दौरा शामिल है। उनके आने को लेकर बुधवार को पुलिस द्वारा रिहर्सल की गई गई। उप राष्ट्रपति के आने पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

5 जून को दक्षिणी मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर-20/21-33/34) तक और सरोवर पथ पर न्यू लेबर चौक (सेक्टर-20/21-33/34) से हीरा सिंह चौक (सेक्टर-5/6-7/8) होते हुए पंजाब राज भवन तक शाम 5 बजे से 6 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी।

6 जून को, पंजाब राज भवन से हीरा सिंह चौक (सेक्टर-5/6-7/8) से न्यू लेबर चौक (सेक्टर-20/21-33/34) और फिर दक्षिणी मार्ग पर न्यू लेबर चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक यातायात पर कंट्रोल रहेगा। इस दौरान चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर रीयल-टाइम अपडेट देती रहेगी और नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!