केन्द्रीय दल पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने 12 सितंबर को पहुंचेगा

Edited By Vaneet,Updated: 11 Sep, 2019 04:47 PM

central team will arrive on 12 september to flood affected areas punjab

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का ....

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने केन्द्रीय दल दो दिन के पंजाब दौरे पर 12-13 सितंबर को आएगा। 

आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि छह सदस्यीय केन्द्रीय दल 12 सितंबर को चंडीगढ़ आएगा। पंजाब के शीर्ष अधिकारी केन्द्रीय दल को मौजूदा हालात तथा बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराएंगे। बैठक के बाद टीम बाढ़ से हुए भारी नुकसान का आकलन करने रूपनगर, जालंधर जिलों का दौरा करेगी।

टीम अगले दिन जालंधर तथा कपूरथला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। ज्ञातव्य है कि केन्द्र ने कैप्टन सिंह के आग्रह पर पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पंजाब भेजने का फैसला किया। अन्यथा बाढ़ प्रभावित राज्यों की सूची में पंजाब का नाम नहीं था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!