केंद्र सरकार द्वारा पंजाबियों के राशन कार्ड कटने पर भड़के मंत्री धालीवाल, कही ये बात

Edited By Kamini,Updated: 21 Aug, 2025 04:15 PM

central government cut ration cards of punjab

राशन कार्ड धारकों पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद अब पंजाब के पूर्व मंत्री और आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। केंद्र सरकार 10 लाख पंजाबियों के काटने जा रही राशन कार्ड, भड़के मंत्री धालीवाल ने कही ये बात

पंजाब डेस्क : राशन कार्ड धारकों पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद अब पंजाब के पूर्व मंत्री और आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पंजाबियों के राशन कार्ड काटे जाने की कड़ी निंदा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री धालीवाल ने कहा कि भाजपा इस बहाने पंजाब से 11 लाख राशन कार्ड काटना चाहती है और गरीबों के पेट पर लात मारना चाहती है।

भाजपा के दोहरे मापदंड हैं, जहां उनकी सरकारें हैं, वहां सब ठीक है लेकिन जहां भाजपा की सरकारें नहीं हैं, उन राज्यों के साथ धक्का-मुक्की की जा रही है। 11 लाख गरीबों के कार्ड काटने के बहाने केंद्र सरकार पंजाब को कमजोर करना चाहती है। इसलिए, पंजाब सरकार इस फैसले को स्वीकार नहीं करते और केंद्र सरकार को राशन कार्ड काटने का फैसला वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों को पेट भरने में मुश्किल हो रही है, उन्हें राशन मिलना चाहिए। यह आदेश पंजाब के अलावा देश में कहीं और जारी नहीं किया गया है। यह भाजपा की एक घिनौनी चाल है, जिसे हम पंजाब में नहीं चलने देंगे।

पिछले कुछ दिनों से पंजाब में भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह टेंट लगाकर लोगों से फॉर्म भरवाकर बैंक, मकान, राशन कार्ड, आधार कार्ड की जानकारी ले रहे हैं। अगर केंद्र सरकार की कोई योजना है, तो उसे राज्य सरकार के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए। इस बारे में कई शिकायतें मिली हैं कि लोगों की निजी जानकारी ली जा रही है। मंत्री धालीवाल ने पंजाब के लोगों को चेतावनी दी कि वे इन भाजपा कार्यकर्ताओं से दूर रहें और इन कैंपों पर भरोसा न करें। नए कानून बनाकर केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं का राजनीतिक करियर बर्बाद करना चाहती है और हम इस संबंध में आने वाले कानून की कड़ी निंदा करते हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!