केंद्र ने पंजाब का 9500 करोड़ का GST बकाया रोका - जाखड़

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Oct, 2020 09:57 AM

center stops gst of punjab  jakhar

केंद्र पंजाब तथा किसानी को तबाह करने के लिए काले कानून लाया है तथा इनके खिलाफ  कांग्रेस की लड़ाई लम्बी चलने वाली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के...

ज़ालंधर/गुरदासपुर (धवन, हरमन, विनोद): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को पूरे देश के लिए घातक बताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियों से न केवल किसान बल्कि समाज का हर वर्ग बुरी तरह से प्रभावित होगा।

उन्होंने आज पंजाब कांग्रेस की ओर से किसान जागरूकता अभियान का शुभारंभ गुरदासपुर से किया तथा कहा कि इस तरह पार्टी द्वारा और रैलियां राज्य के अलग-अलग हिस्सों में की जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र पंजाब तथा किसानी को तबाह करने के लिए काले कानून लाया है तथा इनके खिलाफ  कांग्रेस की लड़ाई लम्बी चलने वाली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पंजाब इस लड़ाई में जीत हासिल करेगा। उन्होंने पंजाबियों को सचेत करते हुए कहा कि केंद्र पंजाब को बदनाम करने की कोशिश भी करेगा इसलिए हमें अपने हकों की रक्षा हेतु संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। 

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कानून किसानों के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा है परंतु इसका असर समाज के सभी वर्गों पर पडऩा तय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं तथा गलत प्रचार किया जा रहा है कि किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं। वास्तव में मोदी सरकार ने यह कानून बनाकर कार्पोरेट घरानों को किसानों की लूट करने की खुली छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पंजाब को अभी तक 9500 करोड़ रुपए का जी.एस.टी. का बकाया भी अदा नहीं किया है। इससे पंजाब में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि काले कृषि कानूनों के लिए अकाली दल सबसे अधिक जिम्मेदार है। अगर पंजाब में अकालियों के शासनकाल में 31000 करोड़ का खाद्यान्न घोटाला न हुआ होता तो आज केंद्र को ऐसे कानून पास करने की नौबत न आती। जाखड़ के साथ कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, विधायक बरिन्द्रमीत सिंह पाहड़ा, बलविंद्र सिंह लाडी, कांग्रेस नेता अशोक चौधरी आदि मौजूद थे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!