मामला YouTuber के घर पर हमले का, पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया एक और आरोपी

Edited By Urmila,Updated: 31 Mar, 2025 10:35 AM

case of attack on youtuber s house

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

जालंधर (सुनील): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने जालंधर में यूट्यूबर के घर पर हुए हमले के मामले में एक और गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 7 हो गई हैं। पंजाब के पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए जालंधर देहाती पुलिस ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे से जालंधर के अलीचक्क निवासी मनिंदर उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 15 और 16 मार्च 2025 की मध्यरात्रि को कुछ लोगों ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के गांव रायपुर रसूलपुर, जालंधर स्थित घर पर हमला किया था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मनिंदर ने हथियारों की व्यवस्था की थी और उसने ये हथियार आरोपी रोहित बसरा को सौंपे थे। रोहित बसरा ने 8 मार्च को जंडूसिंघा में अमृतप्रीत और धीरज को ये हथियार उपलब्ध कराए थे। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनिंदर के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

डीजीपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है। यह सफलता जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल छह अन्य रोपियों—अमृतप्रीत सिंह उर्फ सुखा, हार्दिक कंबोज, धीरज कुमार, संतोष कुमार उर्फ पांडे, लछ्मी और रोहित बसरा को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद मिली है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, दो .32 बोर की पिस्तौलें, कारतूस और तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी मनिंदर के चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचने की विश्वसनीय सूचना मिलने पर जालंधर देहाती पुलिस की टीमें तुरंत चंडीगढ़ रवाना हुईं और हवाई अड्डे पर पहुंचते ही आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगी होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!