NRI स्पेनिश जोड़े पर हमले का मामला, सांसद चन्नी ने हिमाचल के CM से की ये मांग

Edited By Urmila,Updated: 17 Jun, 2024 11:32 AM

case of attack on nri spanish couple

हिमाचल के डल्हौजी में स्पेनिश जोड़े पर हुए हमले को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच पूर्व सी.एम. और जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने एन.आर.आई. स्पेनिश कपल पर हिमाचल में हुए हमले की निंदा की है।

पंजाब डेस्क: हिमाचल के डल्हौजी में स्पेनिश जोड़े पर हुए हमले को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच पूर्व सी.एम. और जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने एन.आर.आई. स्पेनिश कपल पर हिमाचल में हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने उक्त हमले को लेकर हिमाचल प्रदेश के सी.एम. से फोन पर बातचीत दौरान मांग की है कि आरोपियों पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए। 

वहीं हिमाचल सी.एम. ने सांसद चन्नी को विश्वास दिलाया की वह जल्द इस मामले में अहम कदम उठाएंगे। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एन.आर.आई. स्पेनिश कपल डल्हौजी में घूमने के लिए आया था जहां पार्किंग को लेकर कहा-सुनी हो गई और लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान स्पैनिश पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा। इस दौरान घायल हुए पति की हालत गंभीर बनी रही। उन्हें 2 दिन बाद होश आया। 

स्पेनिशन एन.आर.आई. महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि हिमाचल पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से मारपीट की वीडियो भी डिलीट कर दी है। एन.आर.आई. जोड़े का कहना है कि वह पिछले काफी समय से स्पेन में रह रहे हैं। अब वह पंजाब में रोजगार शुरू करने के बारे में सोच रहे थे जिसके चलते वह पंजाब आए थे। सरकार द्वारा उन्हें पंजाब में रोजगार शुरू करने की बात हुई थी। वहीं सांसद चन्नी ने कहा कि उक्त ऐसी हरकतों के चलते हिमाचल व पंजाब के संबंध खराब करने की कोशिश हो रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!