कैप्टन के दफ्तर बाहर हंगामा, मंत्री आशु से भिड़ा सिख नौजवान

Edited By Vaneet,Updated: 12 Oct, 2019 09:07 PM

captain sandeep singh sandhu riot outside main election office

दाखा से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन संदीप सिंह संंधू के मुलांपुर स्थित मुख्य चुनाव दफ्तर के बाहर आज हंगामा हो गया। ...

लुधियाना(नरिन्दर): दाखा से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन संदीप सिंह संंधू के मुलांपुर स्थित मुख्य चुनाव दफ्तर के बाहर आज हंगामा हो गया। यह हंगामा तब हुआ जब पार्टी दफ्तर में गांव बद्दोवाल से पहुंचे एक कांग्रेसी वर्कर सिख नौजवान के साथ कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का विवाद हो गया। सिख नौजवान ने विधायक आशु पर उसके साथ मारपीट कर पगड़ी उतारने के आरोप लगाए हैं। अपने साथ हुई हरकत से गुस्साए नौजवान ने कैप्टन संधू के दफ्तर बाहर अपना रोष जाहिर किया है।

इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आ रही है। इस वीडियो में विवाद के बाद कांग्रेसी वर्कर लोगों के साथ कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा हैं और पुलिस उसे उठाकर अपनी गाड़ी में लेजा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!