पंजाब में गैंगस्टर कर रहे राज, कैप्टन भूले लोगों से किए वायदे: चुघ

Edited By Vatika,Updated: 15 Nov, 2019 01:19 PM

captain forgotten promises

भाजपा ने कैप्टन सरकार पर पैंशनरों, दलितों और युवाओं से किए गए किसी भी वायदे का सम्मान करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए आलोचना की है।

चंडीगढ़(शर्मा): भाजपा ने कैप्टन सरकार पर पैंशनरों, दलितों और युवाओं से किए गए किसी भी वायदे का सम्मान करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए आलोचना की है। राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि गैंगस्टर राज कर रहे हैं, जबकि सरकार सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति का दावा करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश गिरोहों ने सत्ताधारी दल का संरक्षण प्राप्त कर लिया है और लोगों को अपना बचाव करने के लिए छोड़ दिया गया है। चुघ ने मुख्यमंत्री को उस शपथ की याद दिलवाई जो उन्होंने अपने हाथ में पवित्र गुटका साहिब के साथ ली थी। उन्होंने कहा कि अगर कै. अमरेंद्र ने सत्ता में आने के लिए चार सप्ताह के भीतर ड्रग्स के खतरे से निपटने की कसम खाई थी, लेकिन राज्य में ड्रग लॉर्ड्स और पैडलर्स की पकड़ बनी हुई है, जबकि 125 हफ्ते बीत चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!