Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jan, 2022 08:58 PM

पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को लेकर काफी सक्रिय हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को लेकर काफी सक्रिय हैं। कैप्टन ने आज अपनी पार्टी के 5 उपाध्यक्षों व 17 महासचिवों की नियुक्ति की है। पांच उपाध्यक्षों में फरजाना आलम, हरजिंदर सिंह थेकेदार, अमरीक सिंह अलीवाल, प्रेम मित्तल और संजय इंदर सिंह बनी चहल शामिल हैं।
महासचिवों में जगदीश कुमार जग्गा, अवतार सिंह गोनियाना, के.के. शर्मा शामिल हैं। हरप्रीत सिंह हीरो, एस.एम.एस.संधू, अमरीक सिंह हैप्पी, सरदार अली और सरिता शर्मा रोहित कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष मोहाली और अधिवक्ता संदीप गोरसी को अध्यक्ष लीगल सेल, राजविंदर कौर भगीके, राजिंदर सिंह राजा, पुष्पिंदर सिंह भंडारी, अनु गंडोत्रा, जगजीवन पाल सिंह गिल, संदीप सीकरी, जगदीश कुमार जस्सल, रघुबीर प्रधान, संजीव रॉकी भार्गव के नाम शामिल हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here