कैप्टन की अपील के बाद केंद्र ने पंजाब को अलॉट की Covid Vaccine

Edited By Vatika,Updated: 06 May, 2021 11:28 AM

captain amarinder singh vaccines allot covid central government

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवद्र्धन के पास कोविड की वैक्सीन

जालन्धर(धवन) : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवद्र्धन के पास कोविड की वैक्सीन भेजने का मामला उठाने के बाद अंतत: केंद्र ने पंजाब को 2 लाख और वैक्सीन अलॉट कर दी है।

पंजाब की मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने बताया कि अब राज्य के पास 2.40 लाख वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भी पर्याप्त नहीं है क्योंकि वैक्सीन की मांग लगातार बढ़ रही है। केंद्र को रोजाना के हिसाब से 4 लाख वैक्सीन पंजाब को उपलब्ध करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल पंजाब में 18 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही। केंद्र से प्राप्त नई वैक्सीन 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के लोगों को लगाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!