पंजाब के Main Highway पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा, तस्वीरें होश उड़ा देगी आपके..

Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2025 11:21 AM

bus accident

आज तड़के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कुराला के नजदीक

पंजाब डेस्कः आज तड़के जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कुराला के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और एक टिप्पर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर पलट गया और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस पठानकोट से जालंधर की ओर आ रही थी। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कुराला के नजदीक पहुंचते ही बस बजरी से भरे टिप्पर से टकरा गई। हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा वाहनों की तस्वीरें देखकर लगाया जा सकता है। गनीमत रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari

इस हादसे में बस चालक करण सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी खेड़ी लोचा, हिसार (हरियाणा) और ट्रक चालक कमलजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी चक्कवा दसूहा को मामूली चोटें आई हैं। बस में सवार यात्रियों को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और घायलों को प्राथमिक सहायता दी। सड़क सुरक्षा फोर्स भी घटना स्थल पर पहुंच गई।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!