पंजाब में बड़ी वारदात, पहले व्यापारी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां और फिर...

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Apr, 2025 09:30 PM

bullets were fired on a businessman in tarn taran

जिले के विधानसभा हलका खडूर साहिब में एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मुगलानी गांव की है, जहां दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक व्यापारी पर गोलियां चला दीं।

तरनतारन: जिले के विधानसभा हलका खडूर साहिब में एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मुगलानी गांव की है, जहां दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक व्यापारी पर गोलियां चला दीं। एक गोली व्यापारी की टांग में जाकर लगी। इस घटना में व्यापारी भगवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावर उसके पास से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भगवंत सिंह के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि आज जब वह अपने कारोबार की सारी रकम इकट्ठा करके कार में घर वापस जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में भगवंत सिंह की टांग में गोली लगी। गोली लगने के बाद जैसे ही वह ज़मीन पर गिरा, आरोपी उसका बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वेरोवाल थाने की पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!