जीजा-साले के झगड़े में चली गोलियां, बहन को तंग करने पर बरसाई गोलियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jul, 2025 05:47 PM

bullets were fired in a fight between brother in law and brother in law

राहों से 5 किलोमीटर दूर गांव कंग में दोपहर 1:30 बजे के करीब हवाई फायर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर 1:30 बजे के करीब थाना राहों में पडते गांव कंग में गोली चलने का समाचार मिला था।

राहों  (प्रभाकर) : राहों से 5 किलोमीटर दूर गांव कंग में दोपहर 1:30 बजे के करीब हवाई फायर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर 1:30 बजे के करीब थाना राहों में पडते गांव कंग में गोली चलने का समाचार मिला था। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना राहों के सब इंस्पेक्टर केवल कृष्ण व हैड मुनशी रजिंदर कुमार पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे, जिन्होंने इस घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ने यह भी बताया कि गांव कंग में जहां जीजा व साले का झगड़ा हुआ था, जिसमें साले ने हवाई फायर भी किया। झगड़े में एक व्यक्ति घायल हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि गांव सिंबली मजारा के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव कंग में जाकर अपने जीजा के साथ झगड़ा किया, क्योंकि उसका जीजा उसकी बहन को तंग परेशान कर रहा था। लेकिन इनका 8 दिन पहले तलाक भी हो चुका था, लेकिन साले ने अपनी बहन को तंग परेशान करने के बदले में जीजा से मारपीट की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया तथा उसे नवांशहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

इस संबध में जब थाना राहों के इंस्पेक्टर नीरज चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया कि आज व छुट्टी पर गए हुए हैं लेकिन उन्होंने यह बताया कि इसकी सूचना उनको भी मिली थी। मौके का जायजा लेने के लिए सब इंस्पेक्टर केवल किशन तथा हैड मुन्शी रजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गए थे। जिन्होंने बरीकी से छानबीन करते हुए इसकी सूचना अधिकारियों को दी, लेकिन खबर लिखने तक पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!