जालंधर में एक बार फिर चली गोलियां, दिन-दिहाड़े युवक को उतारा मौत के घाट

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Jun, 2021 07:45 PM

bullets fired once again in jalandhar

जालंधर में गोलियां चलने का सिलसिला आम होता जा रहा है। अभी बीते दिन ही सुखमीत सिंह डिप्टी...

जालंधर (सोनू): जालंधर में गोलियां चलने का सिलसिला आम होता जा रहा है। अभी बीते दिन ही सुखमीत सिंह डिप्टी को सरेआम मौत के घाट उतारने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक ऐसे ही वारदात और सामने आ गई। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के किशनपुरा चौक पर गोली चलने का मामला सामने आया है। 

PunjabKesari
सरेबाजार में आरोपियों की तरफ से एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान हैप्पी संधू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोली चलने के तुरंत बाद उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस की तरफ से आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!