Edited By Vatika,Updated: 01 Feb, 2025 04:24 PM
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
जालंधर: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में एक बार फिर पंजाब की अनदेखी की गई।
केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों और युवाओं को कुछ नहीं दिया है। केंद्र द्वारा ना तो किसानों को फसल पर MSP दी गई, न ही राज्य को किसी इंडस्ट्री के लिए पैकेज दिया है। पंजाब को ऐसा कुछ नहीं दिया गया जो उसके आर्थिक और भविष्य में सुधार ला सके। यह बजट केवल चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए ही घोषणा है। एक बार बजट में केंद्र सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पर पंजाब को हम अपने बलबूते पर पैरों पर खड़े करके रहेंगे।