सरकारी बस कर्मचारी फिर करेंगे चक्का जाम, मान सरकार को दी चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2022 09:10 AM

bu employee protest

सरकारी बसों के कच्चे कर्मचारी लंबे समय से ख़ुद को पक्का करने की मांग कर रहे हैं।

चंडीगढ़: सरकारी बसों के कच्चे कर्मचारी लंबे समय से ख़ुद को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार से लेकर अब तक उनकी यह मांग अभी तक परवान नहीं चढ़ी और अब फिर यह कच्चे बस कर्मचारी पंजाब में चक्का जाम करने की तैयारी में हैं।

आज पंजाब रोडवेज़ और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने एक प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान पंजाब रोडवेज और पनबस्स के राज्य प्रधान हरमिन्दर सिंह ने कहा कि हमारी समस्याओं का कोई हल नहीं हो रहा। हम 2007 से आउटसोर्स काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कहीं पक्का नहीं किया गया। हमारे टैस्ट लिए गए, हमें ठोस नंबर मिले लेकिन हमें रेगुलर नहीं किया गया और इसलिए हम धरना लगाने के लिए मजबूर हो चुके हैं।

कच्चे कर्मचारियों ने कहा कि हमारी बस में 52 सवरियां चढ़ सकतीं हैं लेकिन हमें मजबूरी में एक बस में 100 से अधिक सवारी चढ़ानी पड़तीं हैं। अगर हम कोई सवारी नहीं उठाते तो हम पर कार्रवाई होती है।उन्होंने कहा कि सरकार ने 35000 कर्मचारी पक्के करने की बात कही है लेकिन उनमें कौन -कौन पक्का होगा इस बात का पता नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को 2018 में ही पक्का करना था, जो आज तक नहीं किया गया। हम पर कोई कानूनी रोक नहीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!