Edited By Paras Sanotra,Updated: 27 Aug, 2023 11:12 PM

जालंधर शहर से बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर: जालंधर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के नकोदर में फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि नकोदर के थाना सदर के इलाके में ये वारदात हुई। दरअसल, पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में पहले ज़बरदस्त झगड़ा हुआ और इस झगड़े ने हिंसक रूप धारण कर लिया जिस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां भी चलीं। इस झड़प के दौरान दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। इस हिंसक झड़प के दौरान दो व्यक्तियों के गोलियां भी लगी हैं और घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मौके पर अन्य 2 नौजवान भी तेज़धार हथियार लगने के कारण ज़ख्मी हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here