ब्रह्म मोहिंद्रा ने नयागांव के विकास कार्यों की समीक्षा की

Edited By swetha,Updated: 24 Jan, 2020 11:17 AM

brahma mohindra reviewed the development work of nayagaon

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने लोकल बॉडी भवन में नयागांव के विकास कार्यों की समीक्षा की।

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने लोकल बॉडी भवन में नयागांव के विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा मीटिंग में आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी, एम.एल.ए. खरड़ कंवर संधू, एडीशनल चीफ सैक्रेटरी स्थानीय निकाय विभाग संजय कुमार, डायरैक्टर भूपिंद्र सिंह, खरड़ के पूर्व विधायक जगमोहन सिंह कंग और कांग्रेस नेता रविंद्रपाल सिंह पाली उपस्थित थे। मीटिंग दौरान नयागांव में एस.टी.पी. की स्थापना संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई।

एडीशनल चीफ सैक्रेटरी संजय कुमार ने बताया की एस.टी.पी. के लिए आवश्यक 30 एकड़ जमीन की खोज जारी है और कुछ दिनों में कार्य मुकम्मल हो जाएगा। सांसद मनीष तिवारी और कंवर संधू ने नयागांव में लागू नक्शा फीस का मुद्दा उठाते हुए तर्कसंगत बनाने की मांग की। नयागांव में कूड़ा कर्कट की समस्या के निपटारे संबंधी संजय ने बताया कि मसला हल हो गया है और ठेकेदार ने 4 दिन से कूड़ा कर्कट उठाना  शुरू कर दिया है। मोङ्क्षहद्रा ने कहा कि चंडीगढ़ से सटे नयागांव का विकास सरकार के मुख्य एजंैडे में शामिल है। 

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि नयागांव में सीवरेज सिस्टम बिछाने के लिए जरूरी बजट का प्रबंध करें, एस.टी.पी. निर्माण के लिए जरूरी 73 करोड़ रुपए का प्रबंध करने के लिए वित्त विभाग के साथ आगामी मीटिंग में चर्चा की जाए और नयागांव के निवासियों की विभाग संबंधी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाए।  मीटिंग के दौरान हाई टैंशन वायर और नयागांव में नक्शा फीस में होने वाली वाॢषक वृद्धि का मुद्दा भी विचारा गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!