Edited By Kamini,Updated: 20 Apr, 2026 01:03 PM

पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स (ज्योति और सुल्ताना नूरां) के पिता और उस्ताद गुलशन मीर की सेहत को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स (ज्योति और सुल्ताना नूरां) के पिता और उस्ताद गुलशन मीर की सेहत को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुलशन मीर की दोनों किडनी फेल होने की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन मीर के बेटे साहिल मीर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और लोगों से मदद की अपील की है। साहिल के मुताबिक, उनके पिता काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं और पहले उनका डायलिसिस चल रहा था। लेकिन अब डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि उनकी किडनी पूरी तरह से खराब हो गई हैं और जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है।

बेटे साहिल मीर ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक, इस पूरे इलाज और ट्रांसप्लांट में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। परिवार इस समय पैसे की तंगी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। साहिल ने कहा, "हमें इस समय पैसों की बहुत जरूरत है। भविष्य में जो भी भाई या बहन हमारी मदद करेगा, हम उसे पैसे लौटा देंगे।" बेटे ने मदद के लिए मोबाइल नंबर 80900-31100, 98883-19499 भी जारी किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here