PM मोदी के 10 सालों की मेहनत के दम पर 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा: तरुण चुघ

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2024 03:42 PM

bjp will cross the 400 mark on the basis of pm tarun chugh

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा जम्मू कश्मीर व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुघ ने जहां 400 से अधिक सीटें आने के पार्टी के दावे पर बेबाकी से

जालंधर (अनिल पाहवा): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा जम्मू कश्मीर व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुघ ने जहां 400 से अधिक सीटें आने के पार्टी के दावे पर बेबाकी से बात की, वहीं उन्होंने पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर जताई जा रही संभावनाओं को लेकर भी चर्चा की। पेश है उनके साथ की गई बातचीत के प्रमुख अंश :-

प्र.- 400 पार का आंकड़ा कैसे संभव है ?
यह निश्चित रूप से संभव है। देश की जनता का प्रधानंमत्री मोदी पर अटूट विश्वास है, जो 10 सालों में प्रधानमंत्री ने करके दिखाया है। एक गरीब की रसोई में रसोई गैस, शौचालय, पीने का पानी, मैडीकल इंश्योरैंस और अगले पांच साल तक भोजन देने की गारंटी दी और उसे पूरा किया। मोदी के नेतृत्व में भारत की पूरे विश्व में चमक बढ़ी है। निश्चित रूप से मुझे विश्वास है कि अबकी बार 400 पार जरूर होगा। पहले पांच चरणों के चुनाव 20 तारीख तक पूरे हो रहे हैं और इन चुनावों का आकलन किया जाए तो इनमें भाजपा बहुमत में है और अगले दो चरणों में हमें 400 के पार पहुंचना है और यह आंकड़ा जरूर पार होगा। इस तरह से भारत विकासशील राष्ट्र से विकसित भारत की तरफ बढ़ेगा। इसकी शुरूआत 26 मई से 2014 से हो चुकी है।

प्र. - वोट प्रतिशत में गिरावट से कितना नुक्सान संभव
पहले चरण में दक्षिण भारत में बेशक वोटिंग कम हुई है, लेकिन श्रीनगर में 13 मई को हुई वोटिंग में रिकार्ड तोड़ 38 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि इससे पहले यहां 4 और 5 प्रतिशत मतदान होता रहा है। और जो लोग बायकाट करके सत्ता हासिल करते थे, जम्मू कश्मीर की जनता ने उनको भी एक संदेश दिया है। इस तरह से जम्मू कश्मीर की जनता ने एक संदेश दिया है कि उनके मन में पी.एम. मोदी के प्रति विश्वास में साथ चल पड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो जम्मू कश्मीर की जनता के लिए किया है, उस पर लोगों ने अपनी मोहर लगाई है और साफ तौर पर संदेश दिया है कि हम आपके साथ हैं।

प्र. - जीत के बाद भाजपा द्वारा मनमर्जी करने की चर्चाएं कितनी सही
यह भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं और जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनकी पृष्ठभूमि काली करतूतों से भरी है। प्रधानंमत्री मोदी लगभग दो दशक तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं और एक दशक से भारत के प्रधानंमत्री के रहे हैं। हमारी पहली सरकार हो या दूसरी सरकार हो, पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसलिए हम कोई नई सरकार लेकर नहीं आ रहे। हम गुजरात में भी बहुमत में रहे। इसलिए हमारी सरकार का उद्देश्य जनहित और गरीबों के कार्य करना और भ्रष्टाचार के नाश के लिए काम करना है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश के अंदर आपातकाल लगाया था और प्रैस का गला घोंटा था। इतिहास गवाह है जब आपातकाल के दौरान पंजाब केसरी पत्र समूह द्वारा आपातकाल के विरुद्ध आवाज बुलंद करने की कोशिश की गई  तो बिजली का कनैक्शन काट दिया गया, जिसके बाद परम पूजनीय लाला जी ने ट्रैक्टर के जरिए अखबार को चलाया था। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश के अंदर भाई-भाई, भाषा-भाषा को लड़ाया और 1984 में सिख कत्लेआम करवाया।

प्र. दक्षिण में भाजपा की कितनी उम्मीदें
उ.  दक्षिण भारत में अच्छी ग्रोथ के साथ भाजपा आगे बढ़ी है। कर्नाटका, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश सभी राज्यों में भाजपा का सभी पार्टियों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है। विश्वास के साथ कहता हूं कि 4 तारीख के बाद दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरेगी। हम निश्चित रूप से वहां पर सरकार बनाने जा रहे हैं। वहां की जनता का भाजपा को पूरा समर्थन मिल रहा है।

प्र. प्रधानमंत्री को डिक्टेटर के तौर पर प्रोजैक्ट कर रहा विपक्ष
उ. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग कल तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कठपुतली से सरकार चलाते रहे, वे हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं। मोदी सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। पार्टी में हर फैसला सहमति से होता है और हर फैसले के अंदर एक बड़ा विजन दिखता है। प्रधानंमत्री ने जब घर घर शौचालय बनाने की घोषणा की थी तो यही पार्टियां हंस रही थी, लेकिन देखिए 11 करोड़ घरों में शौचालयों का निर्माण हुआ, 14 करोड़ घरों में पीने का नल लगाए , 55 करोड़ लोगों के बैंक अकाऊंट खोले गए, देश के अंदर 35 करोड़ लोगों को मैडीकल इंश्योरैंस दिया गया। 4 करोड़ गरीबों को घर देना क्या डिक्टेटर की पहचान है? देश के गरीबों के लिए काम करना और विश्व के अंदर भारत की चमक दमक पहुंचाना यह सब मोदी के रहते ही संभव है।

प्र. राहुल तो मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं, इस पर आप क्या कहेंगे
उ. दिल्ली में 1984 के सिख कत्लेआम की विधवा कालोनी है, एक बार कांग्रेस के नेता वहां जाएं, और यह पता करें कि किन्होंने इनको मारा था। ये मोहब्बत की दुकान चलाने वाले भूल गए। कमलनाथ जिन्होंने सिख कत्लेआम करवाया था वे इनके मुख्यमंत्री बने और जगदीश टाइटलर जैसे नेता आज भी कांग्रेस में है और जिसने भोपाल गैस कांड किया था, उस एडरसन को भारत से इन्होंने ही भगाया था। आज भी पंजाब में 35000 परिवार हैं जो आतंकवाद से पीड़ित हुए थे, लेकिन इनसे पूछिए क्या ये एक बार भी उनसे मिलने गए। इन्होंने बोर्ड तो लगाया नफरत की दुकान का, लेकिन बेच नफरत रहे हैं।  

प्र. - क्या चुनावों के बाद पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन संभव है
उ- भाजपा व अकाली दल का तीन दशक तक गठबंधन रहा और आधा दर्जन से अधिक चुनाव मिलकर लड़े। हमने सिर्फ पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए अकाली दल के साथ गठबंधन किया था, लेकिन आज हमें समझ है कि अगर पंजाब को बचाना है तो भाजपा को बड़े भाई की भूमिका निभानी होगी। इसलिए पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

प्र. किसानों के मुद्दे को हल करने में असफल नहीं रही भाजपा ?
उ.- केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किसानों को मोहरा बनाया जा रहा है। देखिए, आज हमारी सरकार 11 करोड़ किसानों को किसान निधि योजना का पैसा सीधे खाते में ट्रांसफर कर रही है। किसान का फसल बीमा योजना का पैसा सीधे उनके अकाऊंट में जा रहा है, इससे पहले किसानों को अपनी पेमैंट लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था, लेकिन हमारी सरकार ने सीधे उनके खाते में पैसे डालने शुरू किए हैं। किसानों को बीज, यूरिया उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों के लिए तरह तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। दरअसल किसान विरोध नहीं कर रहे, कुछ लोग किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

प्र. स्वाति मालीवाल के मामले पर क्यों चुप रहे राहुल, प्रियंका व केजरीवाल 
उ- विपक्ष की महिला नेत्रियां जिनमें राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी शामिल हैं, बेटियों की बात करती हैं, लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के मामले पर न तो खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंह खोला, न राहुल गांधी बोले और न ही बेटियों की बात करने वाली प्रियंका गांधी बोली। हैरानी की बात है कि एक सांसद के साथ मुख्यमंत्री निवास पर इस तरह की घटना हो सकती है तो फिर शायद दिल्ली सरकार की सत्ता में कोई भी सेफ नहीं है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!