BJP के राष्ट्रीय सचिव के बॉडी गार्ड की कारबाईन और 10 कारतूस चोरी, पुलिस अलर्ट

Edited By Suraj Thakur,Updated: 08 Aug, 2019 09:32 AM

bjp national secretary bodyguard weapon stolen

हथियार चुराकर कोई पंजाब में किसी अपराधिक घटना को अंजाम न दे, पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।

जालंधर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ के बॉडी गार्ड की कारबाईन और 10 कारतूस चोरी हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तरूण चुघ के बॉडी गार्ड के कारबाईन और कारतूस दिल्ली में चरी हुए हैं। जिसकी सूचना पंजाब पुलिस को भी दी गई है। उक्त हथियार चुराकर कोई पंजाब में किसी अपराधिक घटना को अंजाम न दे इसके लिए पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। तरूण चुघ भाजपा के कद्दावर नेता हैं और पंजाब में कांग्रेस सरकार को समय-समय पर विभिन्न मसलों पर घेरते रहते हैं। पंजाब की सियासत में उनकी अहम भूमिका रहती है। भाजपा की राष्ट्रीय स्तर गतिविधियों में भी उनका योगदान हमेशा सर्वोपरि रहता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!