Edited By Kalash,Updated: 18 Nov, 2022 02:35 PM

लुधियाना पुलिस द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के नेता के बेटे को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है
लुधियाना : लुधियाना पुलिस द्वारा भाजपा किसान मोर्चे के नेता के बेटे को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल के बेटे उदयराज सिंह और उसके साथी अमृतराज को गिरफ्तार किया है। लुधियाना में पेट्रोल पंप कर की गई लूट के मामले में पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।
वहीं इस मामले को लेकर नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल का स्पष्टीकरण सामने आया है। उन्होंने बताया कि उदयराज सिंह को उसकी मां ने बिगाड़ दिया था। उनकी इन हरकतों से परेशान होकर वर्ष 2015 में उन्होंने उदयराज सिंह व अपनी पत्नी जसवीर कौर को बेदखल कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से उनसे अलग रह रहे हैं। उनका और उनके परिवार का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। पंजाब पुलिस द्वारा कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here