भाजपा नेता का चचेरा भाई अवैध शराब समेत काबू, पहले भी दर्ज हैं 6 मामले

Edited By Mohit,Updated: 05 Feb, 2021 09:33 PM

bjp leader s cousin arrested with illegal liquor

थाना न. 2 की पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार युवक को अवैध शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

जालंधर (सुधीर): थाना न. 2 की पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार युवक को अवैध शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया युवक भाजपा नेता का चचेरा भाई बताया जा रहा है। थाना न. 2 के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी अर्जुन घई उर्फ शैंकी निवासी शास्त्री नगर अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है व वह सफेद रंग की स्विफ्ट कार में नकोदर चौंक से चिक चिक चौंक की तरफ अवैध शराब की सप्लाई देने के लिए आ रहा है। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने चिक चिक चौंक के पास शैंकी की स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रोका तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 4 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसके चलते पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए शैंकी की कार को अवैध शराब सहित कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पकडे गए युवक के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज है। जिनमें 2 मामले ट्रैवल एजेंटी व अन्य मामले लड़ाई झगड़े के है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!