कानून-व्यवस्था को लेकर मजीठिया के तीखे तेवर, चौकी उड़ाने की साजिश के बाद आड़े हाथों ली मान सरकार

Edited By Urmila,Updated: 22 Feb, 2026 09:16 AM

bikram majithia major attack on the law and order situation

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है।

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। मजीठिया ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। श्री अमृतसर साहिब जिले के रईया में एक पुलिस चौकी को IED से उड़ाने की साजिश का जिक्र करते हुए उन्होंने चिंता जताई कि जब पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है। मजीठिया ने कहा कि गैंगस्टरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सीधे पुलिस को निशाना बना रहे हैं।

Bikram Majithia

सूत्रों के मुताबिक, मजीठिया ने याद दिलाया कि इससे पहले भी श्री अमृतसर साहिब और गुरदासपुर के सीमावर्ती जिलों में करीब डेढ़ दर्जन पुलिस चौकियों और थानों पर बम धमाके हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP से सवाल करते हुए पूछा कि क्या वे अब भी इसे सिर्फ "टायर फटने" की घटना कहकर टाल देंगे। मजीठिया ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब एक बॉर्डर वाला राज्य है और ऐसे संवेदनशील इलाकों में बार-बार धमाके होना बहुत चिंता की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि सरकार की नाकामियों की वजह से पंजाब वापस "काले दौर" में जा सकता है, इसलिए समय रहते कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, उन्होंने DGP को नसीहत दी कि वे पॉलिटिकल रैलियों में सरकार की तारीफ करने के बजाय कानून-व्यवस्था को सुधारने पर काम करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!