पंजाब की इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी राहत, मान सरकार ने दिया यह तोहफा

Edited By Urmila,Updated: 10 Jun, 2025 01:33 PM

big relief for punjab industry

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब औद्योगिक क्रांति के तहत यहां 'फास्ट ट्रैक पंजाब' पोर्टल लांच किया।

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब औद्योगिक क्रांति के तहत यहां 'फास्ट ट्रैक पंजाब' पोर्टल लांच किया। पंजाब सरकार के इस फैसले से अब कारोबारियों के लिए राज्य में उद्योग लगाना आसान हो जाएगा और अब 45 दिनों के भीतर उद्योग लगाने की मंजूरी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज के फैसले का लंबे समय से इंतजार था और इस फैसले से राज्य में उद्योग जगत को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में बड़े और छोटे उद्योगों को बचाना है। 

अगर राज्य में उद्योग लगेंगे तो ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा और नशे का खात्मा होगा। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों से इस पोर्टल का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने को कहा है और साथ ही कहा कि उन्हें पंजाब को उद्योग जगत में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि हम स्किल डेवल्पमेंट के लिए भी प्रयास कर रहे हैं ताकि उद्योग जगत को पंजाब से ही कुशल श्रमिक मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी नीयत साफ है और नीयतों को ही मुरादें हैं 

अगर नीयत अच्छी हो तो सब ठीक हो जाता है। पंजाब की धरती किसी को भूखा नहीं मरने देती। दुनिया में कहीं भी कोई विपत्ति आती है तो सबसे पहले पंजाबियों का लंगर चलता है और उनके गुरुओं ने उन्हें यही आशीर्वाद दिया है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसा कोई वर्ग नहीं छोड़ा जिसका दिल दुखाया न हो। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पंजाब सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और आप काम करने वाले बनें, सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!