Breaking: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2025 12:26 PM

जालंधर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई रही है। पंजाब पलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।
पंजाब डेस्क: जालंधर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई रही है। पंजाब पलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम की है। फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जर्मनी स्थित गुरप्रीत सिंह गोल्डी ढिल्लों की ओर से संचालित आतंकी मॉडयूल के गैंगस्टर जग्गा और मनजिंदर को विस्फोटक सामग्री के साथ काबू किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों से 2.8 किलोग्राम का एक आई.ई.डी. बरामद हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि इसमें 1.6 किलोग्राम आर.डी.एक्स. और 1 रिमोट कंट्रोल भी शामिल है। इन आरोपियों का उद्देश्य आतंकी हमला करना था। पंजाब को दहलाना था। वहीं बता दें कि एन.आई.ए. ने गुरप्रीत सिंह गोल्डी ढिल्लों पर 10 लाख रुपए का ईनाम रखा है। फिलहाल इस मामले में गुर्गों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here