पंजाब सरकार का रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त को लेकर बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 06 Feb, 2024 10:47 AM

big announcement by punjab government

ऐसे में अगर एन.ओ.सी. वाली शर्तें हटा दी जाती है तो इसके साथ लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

चंडीगढ़:  पंजाब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत राज्य में होने वाली रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त हटाई जा सकती है। उक्त जानकारी खद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। अपने एक्स अकाउंट  पर जानकारी देते मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में हर किस्म  की रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त खत्म हो रही है, इसकी जानकारी जल्द ही सांझी की जाएंगी। बता दें कि अगर पंजाब में रजिस्ट्रियों और एन.ओ.सी. वाली शर्त खत्म हो जाती है, तो इसके साथ आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। 


बता दें कि रजिस्ट्रियां करवाने के लिए नगर कौंसिल से एन.ओ.सी. लाजमी लेने की हिदायत के बाद लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों भी एक महीने से पंजाब सरकार की वैबसाइट ना चलने के कारण एन.ओ.सी. लेने वाले सैंकड़ों लोगों को दफ्तरों के धक्के खाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ऐसे में अगर एन.ओ.सी. वाली शर्तें हटा दी जाती है तो इसके साथ लोगों को राहत मिलने की संभावना है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!