CM बनते ही कैप्टन की राह पर चले भगवंत मान, दोहराया ये इतिहास

Edited By Vatika,Updated: 19 Mar, 2022 10:22 AM

bhagwant mann walked on the path of captain

कैप्टन अमरिंदर सिंह का इतिहास दोहराया है।

लुधियाना(हितेश): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने व मंत्रियों के शपथ ग्रहण के मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह का इतिहास दोहराया है। यहां बताना उचित होगा कि 2017 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किए गए थे और कैप्टन दुआरा 16 मार्च को शपथ ली गई थी अब 2022 में चुनाव परिणाम की घोषणा भले ही एक दिन पहले यानी कि 10 मार्च को हो गई थी लेकिन भगवंत मान ने 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करके 5 साल पुराना इतिहास दोहराया है।

इसी तरह भगवंत मान दुआरा मंत्रिमंडल का गठन करने का तरीका भी कैप्टन से ज्यादा अलग नहीं है क्योंकि मान द्वारा कैप्टन की तरह पूरे मंत्री नहीं बनाए गए हैं। और सिर्फ 10 मंत्रियों के साथ सरकार चलाने का फैसला किया गया है इसी तरह कैप्टन दुआरा शुरुआती दौर में सिर्फ 9 मंत्री बनाए गए थे। यहीं बस नहीं मान दुआरा कैप्टन की तर्ज पर कोई उपमुख्यमंत्री भी नहीं बनाया गया और गृह मंत्री का चार्ज भी अपने पास रखा गया है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!