Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2019 08:36 AM
विधायकों और सांसदों द्वारा संविधान की भेद गुप्त रखने के लिए खाई जाने वाली सौगंध के स्थान पर सरकार के भेद सार्वजनिक करने वाली
मुकेरियां(नागला, झावर): विधायकों और सांसदों द्वारा संविधान की भेद गुप्त रखने के लिए खाई जाने वाली सौगंध के स्थान पर सरकार के भेद सार्वजनिक करने वाली सौगंध खानी चाहिए ताकि देश के लोगों को भी पता चल सके कि सरकार की सही स्थिति क्या है तथा कितने फंड कब तथा किसे जारी होते हैं।
इन बातों का प्रकटावा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने गांव टांडा में आयोजित समागम में किया। उन्होंने कहा कि आज भी पंजाब के युवा नशे के चंगुल में धंसते जा रहे हैं। सरकार नशे के सौदागरों तक पहुंचने की बजाय नशे के सेवन से मरीज बन चुके लोगों को पकड़ कर खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाथ में गुटका साहिब पकड़ कर नशा बंद करने वाले कैप्टन अमरेन्द्र को यह भी याद नहीं कि उन्होंने सौगंध खाई कहां थी।