वित्त मंत्री बताएं, पंजाब की आमदन बढ़ाने के लिए बजट में क्या किया : भगवंत मान

Edited By swetha,Updated: 29 Feb, 2020 10:59 AM

bhagwant maan

दिल्ली में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा अब पंजाब में अपना आधार मजबूत करने के लिए मिशन 2022 शुरू किया गया है

फरीदकोट(बांसल): दिल्ली में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा अब पंजाब में अपना आधार मजबूत करने के लिए मिशन 2022 शुरू किया गया है, जिस तहत पार्टी गांव स्तर पर इकट्ठ कर लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य कर रही है। 

इसी के अंतर्गत आज फरीदकोट के गांव पक्खी कलां में रखे गए पार्टी के इकट्ठ को संबोधित करने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रधान भगवंत मान पहुंचे। इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि आज जो मनप्रीत बादल द्वारा बजट पेश किया गया है वह बजट कम उर्दू की शायरी ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि बजट पूरी तरह से नाकारात्मक है और किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी विशेष इस बजट में नहीं है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री बताएं कि पंजाब की आमदन बढ़ाने के लिए क्या किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!