वोट डालने से पहले हो जाएं सावधान! अगर की ये गलती तो सकती है FIR दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 01 Jun, 2024 03:30 PM

be careful before casting your vote if you commit this mistake

पंजाब में वोटरों के लिए एक अहम खबर सामने आई है।  पोलिंग बूथ के अंदर अपनी वोट डालने से पहले सावधान हो जाएं।

पंजाब डेस्क: पंजाब में वोटरों के लिए एक अहम खबर सामने आई है।  पोलिंग बूथ के अंदर अपनी वोट डालने से पहले सावधान हो जाएं। अगर आपने वोट डालते समय अपनी फोटो क्लिक की तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं आपको बता दें कि  लोक प्रतिनिधता एक्ट 1951, 188 की धारा 128, 131 के तहत आज थाना डी नंबर 2 में ई.वी.एम. पर वोट डालने की फोटो सांझी करने पर लुधियाना वोटर के खिलाफ आज एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। 

वहीं जानकारी के लिए बता दें कि  पंजाब की 13 लोकसभा  सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। दोपहर 1 बजे तक राज्य में कुल 37.80 वोटिंग हुई है। वहीं  जिला जालंधर में 37.95 % जबकि लुधियाना में 35.16% वोटिंग हुई।  बता दें कि जैसे ही वोटिंग शुरू हुई तो पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में चुनावों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!