लड़की ने 'भगवान शिव' से रचाया विवाह, बना चर्चा का विषय

Edited By Vatika,Updated: 07 Oct, 2019 11:45 AM

barnala girl marry with lord shiva

हमारे समाज में पति को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है लेकिन बरनाला की इस लड़की ने परमेश्वर को ही अपना पति मान लिया है।

बरनाला: हमारे समाज में पति को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है लेकिन बरनाला की इस लड़की ने परमेश्वर को ही अपना पति मान लिया है।

PunjabKesari

दरअसल, बरनाला के सुनाम स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी इश्वरी विश्व विद्यालय ब्रह्मकुमारी आश्रम में सुमन नामक लड़की ने भगवान शिव के साथ पूरे रीति रिवाज से विवाह करवाया। लड़की ने पहले शिवलिंग को जयमाला पहनाई और फिर सात फेरे लेकर भगवान शिव को वर के रूप में हासिल किया। इस मौके पर ब्रह्मकुमारी प्रचारकों के अलावा लड़की के परिजन और गांव के लोग भी मौजूद थे। 

PunjabKesari

विवाह में मौजूद ब्रह्मकुमारी प्रचारकों ने कहा कि बरनाला में यह पहला अनोखा विवाह है। इसके साथ ही उनकी तरफ से इस विवाह की महत्ता के बारे भी जानकारी सांझी की गई। ब्रह्मकुमारियों के मुताबिक इस विवाह के ज़रिए मनुष्य ख़ुद को परमात्मा के चरणों में पूर्ण तौर पर समर्पित कर देता है और सांसरिक मोह माया से परे हो जाता है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!