Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Nov, 2025 11:23 PM

देशभर में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को देखते RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) ने बैंकों को एक अहम सुरक्षा कदम उठाने का निर्देश दिया है।
पंजाब डैस्क : देशभर में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को देखते RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) ने बैंकों को एक अहम सुरक्षा कदम उठाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि अब सभी बैंकों की वेबसाइट डामेन बदल दिए गए हैं जिसके तहत अब .com या .co.in पर नहीं बल्कि .bank.in पर खत्म होंगी। यह बदलाव अकसर फोन कॉल के जरिए बढ़ रही साइबर ठगी को देखते लिया गया है। इसको देखते हुए अब देश के सभी प्रमुख बैंकों के डोमेन नाम बदल दिए गए हैं। अब चाहे वह SBI, ICICI या HDFC हो — अब उनकी वेबसाइटें .com या .co.in पर नहीं बल्कि .bank.in पर खत्म होंगी।
पहले धोखेबाज़ .com और .in वाले डोमेन का इस्तेमाल करके नकली बैंक वेबसाइट बनाते थे और लोगों से पैसे ठगते थे। अब ऐसा नहीं हो सकेगा क्योंकि .bank.in एक सुपर-सिक्योर डोमेन है। इसका इस्तेमाल सिर्फ RBI द्वारा मान्यता प्राप्त बैंक और वित्तीय संस्थान कर सकते हैं। इसलिए अगर आप अभी भी पुराने .com या .co.in वाले लिंक से लॉगिन कर रहे हैं, तो सावधान रहें! ऐसे लिंक फर्जी वेबसाइट पर आपको ले जा सकते हैं, जिससे आपका बैंक खाता खतरे में पड़ सकता है।