Edited By Kalash,Updated: 06 Mar, 2025 06:03 PM

पंजाब पुलिस से बर्खास्त किए गए डी.एस.पी. और विधानसभा हलका संगरुर से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ चुके बलविंदर सिंह सेखों बुधवार को पार्टी इंचार्ज विजय रुपानी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।
पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस से बर्खास्त किए गए डी.एस.पी. और विधानसभा हलका संगरुर से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ चुके बलविंदर सिंह सेखों बुधवार को पार्टी इंचार्ज विजय रुपानी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। बलविंदर सिंह सेखों लंबे समय से पंजाब के प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर प्रमुखता से अपनी बात रखते आ रहे हैं। इसके अलावा बलविंदर सिंह सेखों बीते दिनों के दौरान मानहानि केस में जेल में जा चुके हैं।
बलविंदर सिंह सेखों पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के साथ टकराव के बाद सुर्खियों में आए थे। चर्चा है कि वह आगामी लुधियाना उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ और लुधियाना भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान भी उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here