1 साल की बच्ची को नहलाने के बहाने ले गया बाथरूम, फिर किया घिनौना काम

Edited By Mohit,Updated: 20 Aug, 2019 06:45 PM

baby girl rape

1 साल की बच्ची को नहाने के बहाने बाथरूम में ले जाकर 9वीं कक्षा के छात्र ने दुष्कर्म कर डाला।

लुधियाना (ऋषि): 1 साल की बच्ची को नहाने के बहाने बाथरूम में ले जाकर 9वीं कक्षा के छात्र ने दुष्कर्म कर डाला। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने धारा 376 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया। लेकिन नाबालिग होने के चलते बाल गृह सुधार भेज दिया, वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को बच्ची का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाया।

जानकारी देते एस.एच.ओ. मधुबाला ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि उसकी 2 बेटियां है, वह अयाली कलां में किराए पर रहती है, उक्त आरोपी उन्हीं के घर में रहता है। सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे वह घर का काम कर रही थी, जबकि बच्ची का दादा उसे खिला रहे थे। तभी उसे मंजे पर लिटाकर किसी काम के चलते चले गए। 

इसी दौरान उक्त आरोपी उनके पास आया और बेटी को नहलाने के बहाने अपने साथ बाथरूम में ले गया, जहां पर उससे दुष्कर्म कर डाला और वापिस कमरे में छोड़कर चला गया। बेटी को लहूलुहान देख जब मां पास के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गई तो डाक्टर ने दुष्कर्म होने की पुष्टी की , जिसके बाद वह तुंरत पुलिस के पास पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!