सरकार के निर्देशों पर काम कर रही अध्यापिका पर कातिलाना हमला, हालत गंभीर

Edited By Vatika,Updated: 13 Apr, 2021 10:32 AM

attack on the government teacher

पंजगराइयां में एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया।

बटाला/अचल साहिब(साहिल): पंजगराइयां में एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। संतोष रानी पत्नी प्यारा लाल निवासी कादियां मोड़, सरकारी हाई स्कूल अड्डा पंजगराइयां में पढ़ाती है, आज सरकार के निर्देशों पर एक अन्य अध्यापिका मनजीत कौर के साथ गांव पंजगराइयां में घर-घर जाकर बच्चों को सरकारी स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए प्रेरित कर रही थी। 

इस दौरान जब वे किसी के घर से निकल कर गली में जा रही थीं तो एक व्यक्ति ने इन पर दातर से हमला कर दिया, जिससे संतोष रानी बुरी तरह घायल हो गई। उसे अन्य अध्यापकों ने तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने सीरियस हालत के कारण उसे अमृतसर रैफर कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!