Sukhbir बादल पर गो+ली चलाने वाला आखिर कौन है आरोपी? यहां जानें पूरी Detail...

Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2024 10:47 AM

attack on sukhbir badal

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में सुखबीर बादल पर गोली मारने की कोशिश की गई है

पंजाब डेस्कः पंजाब के अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में सुखबीर बादल पर गोली मारने की कोशिश की गई है। इस घटना में सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला शख्स दल खालसा से जुड़ा नरायण सिंह चौड़ा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह नारायण सिंह पिस्तौल लेकर सुखबीर पर चला देता है। गनीमत यह रही कि सुखबीर पर गोली नहीं चली।

कौन है नारायण सिंह चौड़ा
नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है, जो चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी है। साल 2024 में जेल तोड़कर 4 आतंकी खालिस्ताली फरार हो गए थे। आरोप है कि इस कांड में चौड़ा ने मदद की थी।

PunjabKesari

लंबे समय से जेल में रहने के बाद चौड़ा बेल पर आया था। पुलिस का यह भी कहना है कि नारायण सिंह चौड़ा पर अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में कई केस दर्ज है। वह अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ जिलों में गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत मामलों में भी आरोपी है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!