मुक्तसर में बड़ी वारदात, युवक ने घर आकर युवती पर किया तेजधार हथियारों से हमला

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2019 02:54 PM

attack on girl in faridkot

एकतरफा प्यार में पागल हुए प्रेमी ने लड़की की सगाई होने की बात से तैश में आकर घर में अकेली लड़की पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें लड़की के दोनों हाथ कट गए। उसे गंभीर हालत के कारण पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा/ खुराना): एकतरफा प्यार में पागल हुए प्रेमी ने लड़की की सगाई होने की बात से तैश में आकर घर में अकेली लड़की पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें लड़की के दोनों हाथ कट गए। उसे गंभीर हालत के कारण पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुक्तसर के गांव सरायनागा की मनप्रीत कौर (26) का पिता मेहनत-मजदूरी करता है। उनके गांव का ही जसविंदर सिंह उर्फ जोगिंदर सिंह मनप्रीत के साथ शादी करना चाहता था।

मगर लड़की व उसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। जब जोगिंदर सिंह को लड़की की सगाई का पता चला तो वह तैश में आ गया। सोमवार दोपहर को युवती का पिता काम पर चला गया माता गुरुद्वारा साहिब में लगे कैंप पर दवाई लेने गई हुई थी।
 

इसी दौरान घर में अकेली होने का फायदा उठाते हुए जोगिंदर हाथ में तेजधार हथियार लेकर दीवार फांदकर घर में घुस गया और मनप्रीत पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर लड़की की चाची सुखजीत कौर उनके घर की ओर भागी, जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने तुरंत ही एम्बुलैंस की मदद से उसे मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। थाना बरीवाला प्रभारी ने बताया कि युवक जोगिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक ने स्वयं ही पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!