ASI और सीनियर कांस्टेबल 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 05 Feb, 2021 06:29 PM

asi and senior constable arrested taking bribe

विजिलेंस ब्यूरो ने आज एक ए.एस.आई. और एक सीनियर कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू...........

चंडीगढ़ः विजिलेंस ब्यूरो ने आज एक ए.एस.आई. और एक सीनियर कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण कुमार ए.एस.आई. पुलिस चौंकी फेज-8 मोहाली और सीनियर कांस्टेबल अजय गिल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस मुलाजिम उसका लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य कीमती सामान वापिस करने के बदले 25,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त वह उसकी साईराम लोन फर्म से उठाकर ले गए थे। उसने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिम अजय गिल ने उसको कहा कि अगर वह चाहता है कि उसका सामान वापिस हो तो उसको 20 हजार की रिश्वत देनी होगी। उस दौरान शिकायतकर्ता ने उधार पैसे लेकर 8000 रुपए की रिश्वत उक्त पुलिस वाले को दी थी। 

इसके बाद उक्त पुलिस मुलाजिम ने ए.एस.आई. कृष्ण कुमार के आगे पेश किया। उन्होंने शिकायतकर्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की धमकी दी और उसे 25 हजार की रिश्वत देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने फिर उन्हें 15 हजार रुपए दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस को बताया। विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की बकाया राशि 10 हजार रुपए देने मौके पर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!