अश्वनी शर्मा ने दी कांग्रेस को चेतावनी, भाजपा को कम समझने की गलती न करें

Edited By Mohit,Updated: 10 Jan, 2021 06:31 PM

ashwani sharma warns congress

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार की नाकामियों, प्रदेश की दयनीय कानून-व्यवस्था........

जालंधर: कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार की नाकामियों, प्रदेश की दयनीय कानून-व्यवस्था तथा कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने तथा उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा रोष प्रदर्शन व धरने दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जालंधर भाजपा द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में राम चौक, कंपनी बाग में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, नरिंदर सिंह रैना, तीक्ष्ण सूद, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता,रकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, राजेश बागा, इकबाल सिंह लाल पूरा भी उपस्थित थे।

PunjabKesari

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की कानून-व्यवस्था व अमन-शांति को दयनीय हालत में पहुंचा दिया है और आज प्रदेश के हर नागरिक के माह्ठे पर सुबह उठते ही अपनी सुरक्षा को लेकर माथे पर लकीर खिंच जाती है। कांग्रेस पंजाब को 1984 के आंतकवाद के दौर में धकेलने पर उतारू है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेस को उसके इस मकसद में कभी कामयाब नहीं होने देगी। रवनीत सिंह बिट्टू मीडिया के सामने सरेआम पंजाब की सडकों पर क्जून तथा लाशें बिछाने के ब्यान दे रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार या पुलिस में हिम्मत नहीं है कि उसके खिलाफ कोई करवाई करे। पुलिस कैप्टन के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। कैप्टन ने पंजाब में दो कूं चला रहे हैं, कांग्रेसियों के अलग और जनता व विपक्ष के लिए अलग। कांग्रेसी चाहे कुछ भी बोले या करें, उनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं, जनता या विपक्ष के मुँह से गर कुछ भी निकला तो उसके विरुद्ध पुलिस का एक्शन तथा मामलादर्ज कर उसे सलाखों के पीछे डालने में जरा भी देर नहीं I उन्होंने कहाकि  किसानों के नाम पर कांग्रेस नेता व् कार्यकर्त्ता भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले, भाजपा कार्यालयों पर हमले तथा पुलिस के साथ मिलकर भाजपा के कार्यकर्मों पर हमले करना कांग्रेस की सोची समझी साजिश है ताकि भाजपा किसी भी आगामी चुनाव में भाग न ले सके।

अश्वनी शर्मा ने कैप्टन व कांग्रेस से नेताओं को चेतवानी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस नीच राजनीति से डरने वाला नहीं है, कांग्रेस भाजपा को कम समझने की गलती न करे। वो जनता है कि इसका जवाब कब और कैसे देना है और इसका जवाब दिया जाएगा। दिनेश कुमार, श्वेत मलिक, मनोरंजन कालिया, नरिंदर सिंह रैना, तीक्षण सूद, जीवन गुप्ता, राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, राजेश बागा आदि ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को धमकाने व डराने के लिए कांग्रेसियों ने किसानों के नाम पर उन्के घरों में जबरन घुसना व हमले करना और घेराबंदी की गई है, लेकिन शायद कांग्रेसियो यह नहीं जानते कि भाजपा का इतिहास संघर्ष का रहा है और इस सब से भाजपा पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!