3 महीने में नशा खत्म करने का वादा, पौने 5 साल बाद दूसरों पर ठीकरा फोड़कर नहीं भाग सकती ‘आप’ सरकार: अश्वनी शर्मा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Oct, 2026 05:46 PM

ashwani sharma s attack on the punjab government

: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) पौने पांच साल बीतने के बाद अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर क्यों फोड़ रही है।

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) पौने पांच साल बीतने के बाद अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर क्यों फोड़ रही है।

चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार उस सर्वेक्षण के नतीजे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही, जिस पर सरकार ने 250 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि नशे की समस्या को लेकर कराए गए इस सर्वेक्षण में कौन-से तथ्य सामने आए हैं और सरकार इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रही है। उन्होंने कहा कि हरपाल चीमा अखबारों में प्रकाशित रिपोर्टों के आंकड़े बताकर खुद अपनी पीठ थपथपाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के दावे करने वाली ‘आप’ सरकार को यह भी बताना चाहिए कि अपने लगभग पौने पांच साल के कार्यकाल में कितने बड़े नशा तस्करों को अदालतों से सजा दिलाई गई और कितने नशा पीड़ितों का प्रभावी ढंग से पुनर्वास किया गया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि पीआईटी-एनडीपीएस (PIT-NDPS) अधिनियम को लागू करने में इतनी देरी क्यों की गई और इसके पीछे क्या कारण थे। शर्मा ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय ‘आप’ सरकार को अपने कामकाज का हिसाब देना चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!